
जमशेदपुर।


आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर 12 मई मतदान दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखण्डों में कृषि विभाग एवं आत्मा संस्थान के प्रसार कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता रैली एवं गोष्ठी के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के महत्व को बताया जा रहा है। प्रखण्ड बोड़ाम के जामबनी गाँव में आत्मा के प्रसार कर्मी चैताली दत्ता, सहायक तकनीकी प्रबंधक बोड़ाम के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरूषों ने भाग लिया। ग्राम बरियादा में जितेन्द्र नाथ रूहीदास ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए मतदान के दिन अवश्य वोट देने जाएं। इसी प्रकार प्रखण्ड चाकुलिया में आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बोधादित्य हांसदा ने ग्राम मधुपुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। घाटशिला प्रखंड के बनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर ग्राम में भी आत्मा के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें महिलाएं एवं पुरूषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहीI इस अवसर पर सभी लोगों को 12 मई मतदान दिवस के दिन मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया गया।

