जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में शनिवार शाम अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साकची के शहीद चौक में कैंडल मार्च निकालकर शहीद सीआरपीएफ जवानों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकियों और उनके रहनुमाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से जल्द बदले की कार्यवाई करने की अपील की। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा ने कहा कि इस शहादत से देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने सरकार से एक जवान के बदले सौ दुश्मनों और आतंकियों को मारने की अपील की। इसके साथ ही शहीदों के परिवार तथा उनके बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए समुचित व्यवस्था के लिए भी सरकार को पहल करने की अपील की। विमल बैठा ने कहा कि देश की माँग है कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान को ग़ायब कर दी जाए। अबकी सर्जिकल स्ट्राइक केवल सीमा पर नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान पर हो। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने के लिए चीन को भी ललकारते हुए लोगों से चीनी सामग्रियों का बहिष्कार करने को कहा। कहा कि देश देशहित में होगा कि सभी भारतीय सेना और शहीद जवानों के सम्मान में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर अपने हिस्से का योगदान राष्ट्रहित में सुनिश्चित करें। मौके पर मोर्चा के विमल बैठा समेत अमित बाल, विकास महानंद, शंभू राम, ओम प्रकाश रजक, अजय राम, अशोक बेरा, धीरज मुखी, विजय किशोर, अमित बाग, मुन्नाराम, मधु मुखी, संजय रजक, मनीष, मंटु स्वांसी, राम मुखी, अजय रजक समेत काफी संख्या में अनु जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए



