
जमशेदपुर। बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर साकची सुभाष चंद्र बोस मैदान में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्धारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजउद्दीन खान प्रदेश प्रतिनिधि पी एन झा शामिल हुए साथ ही केन्द्र सरकार से नेताजी की जयंती को आजाद सुभाष चंद्र बोस दिवस के रूप में मनाने देने के लिए मान्यता देने की मांग की गयी। रियाजउद्दीन खान पीएन झा राकेश साहू ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी द्वारा किए गए त्याग व बलिदान को हम देशवासी सदैव याद रखेंगे। मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पुनीता चैधरी,अरुणा मुखी,मंजू दास,मानगो थाना अध्यक्ष बलदेव सिंह, एसएम सैयद स्वास्थ्य विभाग जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सचिव रीता शर्मा,कमलेश साव,मनोज शाह,सोनू सिंह विपुल विश्वकर्मा, सीताराम चैधरी, किरण देवी, आदि मौजूद थे।


रांची -राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन करना प्राथमिकता– रघुवर दास

