
जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में उपायुक्त के निर्देश पर SDO चंदन कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर माइनिंग विभाग द्वारा अवैध रूप से क्रशर संचालकों पर बड़ी कारवाई की गई. क्षेत्र में पाँच अवैध क्रशर संचालकों पर कई बार नोटिस जारी किया गया था इसके बाद भी अवैध रूप से बड़े पैमाने पर क्रशर चलाया जा रहा था. जिसको लेकर टास्क फोर्स द्वारा छापामारी किया गया ओर पाँच क्रशरों को तोड़ा गया तथा अवैध क्रशर संचालकों के ऊपर गोविंदपुर थाना में ज़िला खनन पदाधिकारी नदीम सफी द्वारा मामला दर्ज किया गया.


अवैध क्रशर संचालकों में भास्कर महतो, आनंद महतो, मिट्ठू महतो, बालक चंद्र दास, गोपाल दत्ता आदि के ऊपर माइनिंग एक्ट व वायु प्रदूषण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
छापामारी टीम में SDO चंदन कुमार, ज़िला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के RO सुरेश पासवान, माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार, गोपाल पांडे ASI आदि उपस्थित थे.
ज़िला खनन पदाधिकारी का कहना है कि आगे भी टास्क फोर्स गठित कर अवैध खनन व अवैध क्रशर संचालकों के खिलाफ बड़ी कारवाई की जाएगी.

