● राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग के सदस्य ने जिला प्रशासन संग की बैठक
जमशेदपुर।
दो दिवसीय दौरे के क्रम में जमशेदपुर पहुँचें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने सोमवार को जिला प्रशासन संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों से अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार मामलों की समीक्षा की और उचित दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान जिला उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी समेत अन्य मौजूद थे। बैठक के दौरान पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत के दलित परिवारों को शौचालय से वंचित रख राशि ग़बन करने के मामले में भी आयोग के राष्ट्रीय सदस्य में गम्भीरता दिखाई। उन्होंने जिला उपायुक्त अमित कुमार को दोषियों पर कार्यवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्यवाई निश्चित करें। इस मामले में प्रखंड कार्यालय एवं पीएचडी विभाग से अलग अलग जाँच कराई गयी थी। जाँच में फर्ज़ीवाड़ा और ग़बन के मामले सामने आए हैं। रविवार को भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की अगुआई में घोड़ाबांधा पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया रविशंकर पांडेय संग शौचालय से वंचित महिलाओं और वृद्धों ने आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान से मुलाकात कर कार्यवाई की गुहार लगाई थी। उक्त मामले में घोड़ाबांधा पंचायत के मुखिया और जल सहिया पर शौचालय निर्माण की राशि ग़बन करने का आरोप है।



