
जमशेदपुर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार शाम बागबेड़ा के परशुराम भवन में संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में ब्राह्मण समाज के नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष डीके मिश्रा ने कहा जल्द जी कमिटी के विस्तार कर नए लोगों को जोड़ा जाएगा। कहा कि नई कार्यकारिणी में पच्चीस लोग शामिल किए जाएंगे। सम्मानित होने वाले लोगों में अध्यक्ष डीके मिश्रा, उपाध्यक्ष उदय मिश्रा, अभिषेक ओझा, महासचिव विमलेश उपाध्याय, संरक्षक रामनाथ दुबे एवं कोषाध्यक्ष मनोहर पांडेय जी शामिल थे। इस दौरान पिछले दिनों कमिटी के नए अध्यक्ष डीके मिश्रा का विरोध कर रहे लोगों ने भी सहमतिपूर्वक उन्हें अध्यक्ष स्वीकार्य करते हुए अभिनंदन किया। डीके मिश्रा ने कहा कि समाज में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। परिवार में ऐसा होना सामान्य बातें है। कहा कि समाज हित मे सभी एक हैं और कदम से कदम मिलाकर योगदान देंगे।

