
टेल्को न्यू मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के प्रस्तावित भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास
जमशेदपुर।
कंपनियां सरकार के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने से बाज़ आयें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कही। श्री अग्रवाल रविवार शाम टेल्को के न्यू मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान कही। मंदिर कमिटी उक्त भवन निर्माण की दिशा में काफ़ी समय से मुख्यमंत्री से आग्रह कर रही थी। सीएम द्वारा विगत वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान ही भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी थी। बावजूद इसके स्थानीय कंपनी के आपत्ति के कारण मंदिर के भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रही थी। कंपनी के रोड़ेबाजी से कई मौकों पर कार्य अवरुद्ध हुए और टेंडर कैंसिल करने पड़े थे। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि हनुमान मंदिर का भवन निर्माण लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, कंपनी अपनी कुत्सित मानसिकता से बाज़ आये। कहा कि कोई भी कंपनी स्वयं को सरकार से ऊपर ना समझें। न्यू मार्केट के मंदिर का सम्बंधित भवन निर्माण कार्य संभवतः रामनवमी से पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, टेल्को मण्डलाध्यक्ष पप्पू मिश्रा, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, टेल्को मण्डल के महामंत्री महेंद्र प्रसाद, हेमंत सिंह, संतोष शार्दूल, गोल्डन प्रसाद , दिलीप कुमार, संतोष कुमार, चिन्ना राव , विकास कूमार समेत मंदिर कमिटी के सदस्य और स्थानीय मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

