जमशेदपुर।
घाटशिला के मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारूलिया पंचायत मंडप के समीप अज्ञात व्यक्ती की तेज धार धार हथियार से गला काट कर हत्या कि गयी है। वही मौके पर एसपी अभियान प्रणव आनंद झा , डीएसपी अजीत कुमार बिमल पहुंचकर मामले की जांच की है। पुलिस को घटना स्थल पर दारू के बोतल , ४ गिलास समेत खाने पीने के सामान मिले है। आशंका की जा रही है कि आपस मे चार दोस्त रात के समय खाने पीने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है ।
इस संर्दभ में मुसाबनी डी एस पी अजीत विमल ने घटना की पृष्ठि करते हूँ कहा कि मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है।वैसे घटना स्थल पर मौजूद जो समान पाए गए है इससे यही लगता है कि इस घटना को अंजाम जिस: किसी परिचीतो के द्वारा अंजाम दिया गया होगा।क्योंकि जहां घटना घटी है।वहां पर खाने पीने के समान भी मौजूद है।इसलिए प्रथम दृष्टि मे लग रहा है कि मृतक और हत्यारा एक दूसरे को जानता था।फिलहाल पूलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जल्द ही सारे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



