
जमशेदपुर। शुक्रवार को समाजिक संस्था एक नई उड़ान द्वारा आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। राजस्थान सेवा समिति, टेल्को के प्रांगण में टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, समाजसेवी बेली बोधनवाला, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान केवल दूसरे व्यक्ति के जीवन को ही नहीं बचाता है बल्कि यह रक्तदान करने वालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। इसलिए जब भी मौका मिले सभी स्वस्थ पुरुष और महिलाओं को रक्तदान करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष सुमन पांडे ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान महादान है इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। मौके पर संस्था के सचिव प्रवीण कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमेध कुमार सिंह, सरोज कुमार, टिंकू, विमल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में वीबीडीए का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।



