
चाईबासा। सीआरपीएफ 60 वीं बटालियन के जवान 37 वर्षीय रंजन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। वह बिहार के खगडि़या का रहले वाला है। रंजन कुमार ने अपने सर्विस रायफल से गर्दन के नीचे ठोड़ी के पास गोली मार ली, जिससे गोली गर्दन को चीरते हुए खोपड़ी से निकल गई। सुबह कैंप में गोली चलने की आवाज से जवानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जवान रंजन कुमार को साथी जवान अनुमंडल अस्पताल लेकर पहंुचे, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
चाईबासा में पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव षरीर अंतिम संस्कार के लिए खगडि़या भेज दिया गया। रंजन कुमार विवाहित थे। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हंै। घटना के बाद से कैंप के जवानों में षोक व्याप्त है। बताया जाता है कि दो दिनों पूर्व ही जवान मोकामा घाटी से लौटा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आषंका व्यक्त की जा रही है कि पारिवारिक कारणों से उसने आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट सैयद मोहम्मद हबीब असगर ने घटना को दुखद बताया।



