संवाददाता,रांची,5नवंबर।
विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति म¨र्चा ने आज 16 उम्मीदवारो की तीसरी सूची जारी कर दी।
झामुमो¨ के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने 16 उम्मीदवारो की सूची को जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों तथा पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष एवं सचिव का भी अनुमोदन इस सूची को प्राप्त है। झामुमो ने सभी क¨ चैंकाते हुए हाल ही में भाजपा छोड़ कर वापस पार्टी में आये पूर्व विधायक दुलाल भुईंया क¨ टिकट नहीं दिया, जबकि आज ही झामुमो में शामिल हुए पूर्व झाविमो विधायक चंद्रिका महथा को भी जमुआ से उम्मीदवार बनाया गया है। झामुमो ने इससे पहले ही 31उम्मीदवारो की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अब तक झामुमो की और से 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। पार्टी ने सभी 81 विधानसभा सीटो पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
झामुम¨ उम्मीदवार की सूची इस प्रकार हैः-
क्र. विस क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
1. डालटनगंज संजीव कुमार तिवारी
2. विश्रामपुर अनवर हुसैन अंसारी
3. छतरपुर विरेंद्र कुमार पासवान
4. भवनाथपुर विजय लक्ष्मी देवी
5. बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी
6. जुगसलाई मंगल कालिन्दी
7. जगन्नाथपुर मंगल सिंह बोबांगा
8. सिसई जिंगा सुसारन होर¨
9. कोलेबिरा लुईस कुजूर
10. बड़कागांव संजीव बेदिया
11. रामगढ़ विन¨द किस्कू
12. निरसा अश¨क मंडल
13. गिरिडीह सुदिव्य कुमार
14. राजमहल एम.टी.राजा
15. पोड़ैयाहाट अशोक चौधरी
16. जमुआ चंद्रिका महथा