
संवाददाता,जमशेदपुर,23 अक्टुबर
जमशेदपुर और इसके आस पास क्षेत्रो में गुरुवार को प्रकाश पर्व दीपावली धूम धड़ाके के साथ खुशियों के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश लक्ष्मी की पूजा कर उनसे घर में सुख, समृद्धि आर वैभव का आर्शीवाद मांगा। घरों को दीपक और लाइटों से रोशन कर एक दूसरे को मिठाईयां बांट कर पर्व खुशियां मनाई। इस दौरान शहर में जमकर आतिशबाजी भी लोगों के द्वारा किया गया.

दीपावली पर बाजारों में दो दिन से ही खरीदारों की भीड़ थी। लोगों ने जमकर पटाखों, कपड़े व भगवान की मूíतयों आदि की खूब खरीदारी की। हालाकि महगाई का असर बाजारो मे जरुर दिखा.,
शाम को लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश लक्ष्मी की पूजा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम करीब आठ बजे से लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की जो देर रात तक शुभ मुहूर्त के अनुसार जारी रही। भगवान गणेश लक्ष्मी के साथ लोगों ने चांदी के सिक्कों व कुबेर को भी ¨सिहासन में स्थान देकर पूजा की। इसके बाद बच्चों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई व अपने से बड़ों का आर्शीवाद लिया।
शाम को भगवान की पूजा के बाद लोगों ने अपने घरों में दीपक व मोमबत्तियां जलाई। इससे पूरा शहर जगमगा उठा। साथ ही लोगों ने बाजारों में उपलब्ध चाइनीज झालरों का भी सहारा लिया। पूरा शहर दिल को छू जाने वाली रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर रहा।