महाराष्ट्र-हरियाणा में मिली कामयाबी पर कार्यकर्ताओ में उत्साह

संवाददाता,जमशेदपुर,19अक्टूबर
हरियाणा अ©र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता पर राजधानी रांची समेत राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा विजय जुलूस निकाल कर खुशियां मनायी गयी।
हरियाणा में पूर्ण बहुमत और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरने के मिले रुझान के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता व नेता जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में एकत्रित हो गए. ढोल-नगाडो के साथ भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने जमकर खुशियां मनायी, वहीं इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने लोगो के बीच मिठाईयां बांटी गयी, वहीं पटाखे फोड़ कर और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाईयां दी।
इस मौके पर जमशेदपुर में पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि 16 मई के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद लगातार जीत का सिलसिला जारी है और आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को ¨ अच्छी सफलता मिलेगी। उन्होने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 4 सीट से छलांग लगाते हुए पूर्ण बहुमत से अधिक सीटें प्राप्त की, वहीं महाराष्ट्र में भी अपने दम पर पार्टी को¨ 120 सीटों तक पहुंचाने का श्रेण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।