

सुदेश कुमार ,सरायकेला-खरंसावा (चांडिल).09 अक्टूबर
गुरुवार की दोपहर करीव एक बजे चांडिल डैम के उपर से देवघर के जोसागड़ी बैद्यनाथपुर निवासी 25 वर्षीय सुरज कुमार सिंह ने छालाग लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की खबर पाकर चांडिल पुलिस, चांडिल डैम नौका विहार के समिति सदस्य व आसपास के ग्रामीणो ने शव को देखने पहुॅचे। पुलिस घंटो भर शव निकलनी की आस में बैठे रहे लेकिन शव का कुछ पाता नही चला। पुलिस ने बताया की चांडिल में गोताखोर नही होने के कारण शव को नही निकाला पाया गया है कल जमषेदपुर से गोताखोर बुलाकर शव को डैम से बाहर निकाला जायेगा। देवघर निवासी सुरज कुमार सिंह के छालांग लगाने के बाद उस स्थल से आधार कार्ड व ड्राईबिंग लाइसेंस बरामद किया गया।
Comments are closed.