
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,28मई

टाटा स्टील ट्राइबल कल्चरल सोसाइटी की ओर से करनडीह के जाहेर दिशोम में शुरू हुई दो दिवसीय संथाली गीत प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के 972 प्रतिभागियों में से 150 गायकों का चुनाव किया गया था। इन सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान संथाली कलाकार दुर्गा प्रसाद मुर्मू, आरसी टुडू, उमापदो मुर्मू, एसएस मुर्मू व पानो मुर्मू ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को उम्र सीमा के आधार पर दो वर्गो में विभाजित किया गया था। दोनों श्रेणियों में छह-छह कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
इस दो दिन चली प्रतीयोगिता में 30 साल से कम उम्र के जोबा रानी मुर्मू, भारती मुर्मू, नागी सरदार, करन मुर्मू, हिसी मार्डी, फूलमनी बास्के विजेता बने है ।जबकि 30 साल से अधिक उम्र डीआर हांसदा, आनंद हेम्ब्रम, प्रसाद हांसदा, आर बेसरा, सालगे हांसदा, आर हेम्ब्रम के विजेता बने हैं।
Comments are closed.