
JAMSHEDPUR
वीमेंस कॉलेज में कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में 31 अगस्त से इंटरमीडिएट में नामांकन शुरू हो रहा है। जानकारी देते हुए इंटरमीडिएट के समन्वयक डाॅ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में इस अकादमिक वर्ष में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए चयनित छात्राओं की मेरिट लिस्ट और वैरीफिकेशन की तिथियाँ अपलोड कर दी गई हैं। निर्धारित समय सीमा में छात्राएँ जरूरी दस्तावेजों के साथ बिष्टुपुर स्थित कैंपस में आकर वैरीफिकेशन और नामांकन करा सकती हैं। वैरीफिकेशन के लिए जरूरी मूल प्रमाणपत्रों की सूची सहित अन्य जानकारियाँ भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।



