JAMSHEDPUR
झारखंड मुक्ति मोर्चा के क़द्दावर नेता आस्तिक महतो ने आज सुबह 11 बजे सोनारी निवासी समाजसेवी रूपेश शर्मा के कार्यालय में केक काटकर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया । इस दौरान ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर समाजसेवी रूपेश शर्मा ने आस्तिक महतो को केक खिलाकर मूह मीठा कराक़र उनके 59 वे जन्मदिन की बधाई दी।इस शुभ अवसर पर झामुमो नेता श्री आस्तिक महतो ने कहा कि जब तक उनकी जान में जान है वह निरंतर ग़रीबों की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान कुलविंदर सिंह गोल्डी सुमित दत्ता करन सिंह पप्पू सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे सभी ने आस्तिक महतो को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी
