
JAMSHEDPUR


जिला उपायुक्त सूरज कुमार के दिशा-निर्देशन में सन्चालित टीकाकरण अभियान का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले इस दिशा में हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पिछले 2 बार के आंकड़े को पीछा छोड़ते हुए सर्वाधिक 22 हजार 730 लोगों को कोविड टीका लगाया गया । गौरतलब है कि इससे पहले 25 जून 2021 को 22 हजार 337 लोग तथा 23 अगस्त 2021 को 22 हजार 491 लोगों का टीकाकरण किया गया था। जिला उपायुक्त ने इस उपलब्धि पर टीकाकरण कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इसी कर्मठता से कार्य करने की बात कही है ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने कहा कि निश्चित ही टीकाकरण कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी व कर्मियों के लिए यह उत्साहजनक है। हमारा आगे भी प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करते हुए पिछले आंकड़ों से ज्यादा का लक्ष्य प्राप्त करें। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोविड टीके की उपलब्धता के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा सेशन साईट चिन्हित करते हुए जिले वासियों को टीकाकरण अभियान से जोड़ा जाए जिससे समस्त जिलेवासी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें एवं पूर्वी सिंहभूम जिला जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सके।

