रवि कुमार झा,चाईबासा,02 सितबंर,
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ के जवानो ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के प्लाटून कमांडर दीवाकर उर्फ दीपकजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से 14 डेट¨नेटर्स, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाईल फोन, आठ मेमोरी कार्ड, एक रेडियो, नक्सल साहित्य व 19हजार रुपये नकद मिले हैं। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपक लैंड माइंस बनाने में दक्ष था और उसके विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रो में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उन्होने बताया कि फरवरी 2006 में किरीबुरु-करमपदा मार्ग पर नक्सली हमले में 12 जवान शहीद हो गये थे, जिसमें इसकी मुख्य भूमिका थी। इस घटना के बाद ही उसे संगठन में प्रो¨न्नति मिली थी। इसके अलावा वर्ष 2010 में एक मुठभेड़ की घटना में वह शामिल था, इस घटना में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। एसपी ने बताया कि दीपक नक्सली नेताओ के लिए कूरियर का काम करता था।
