
JAMSHEDPUR

कलम की सुगंध, झारखण्ड जमशेदपुर शाखा के बैनर तले, महिला दिवस और महा शिवरात्रि के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी आयोजन संस्था की जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष आ. आरती श्रीवास्तव के आवास, सिद्धगोरा, जमशेदपुर में संपन्न हुआ। काव्य गोष्ठी का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव ने किया ।
मंच की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। आ.शैलेंद्र पांडेय शैल जी एवं श्रीमती सरोज सिंह परमार ने सरस्वती वंदना किया । काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता आ.प्रतिभा प्रसाद ने किया। संस्था द्वारा उन्हें तंजानिया गिनीज बुक में स्थान पाने हेतु सम्मानित भी संस्था द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित कविवर आ.शैलेंद्र पांडेय शैल ,आ.वसंत जमशेदपुरी .आ.संतोष कुमार चौबे एवं कवियित्री सोनी सुगंधा जी उपस्थित रहीं जिन्हें भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित सभी कविगण और कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया जिसमें आदरणीया आरती श्रीवास्तव, उपासना सिन्हा, सरोज सिंह परमार, माधुरी मिश्रा, अनीता निधि, शकुंतला देवी, सोनी सुगंधा, सुष्मिता पाठक, ममता सिंह, निर्मला राव, तोषी सिन्हा, नीता चौधरी , ममता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नीता चौधरी ने किया।

