
JAMSHEDPUR


मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार आज मानगो नगर निगम के द्वारा पांचवें दिन अतिक्रमण हटाने से संबंधित अभियान चलाया गयाडिमना रोड एवं न्यू पुरुलिया रोड में अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई एवं कई दुकानों के दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। कई दुकानों के बाहर में रखे गए फ्रीज, टीवी एवं अन्य सामानों को दुकान के अंदर करवाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन अतिक्रमण करने वाले दुकानों, प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई किए जाएंगे।अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर प्रबंधक राहुल कुमार निशांत कुमार एवं कार्यालय सहायक चंडी चरण गोस्वामी, कार्यालय कर्मी मोहम्मद कासिम तथा अन्य शामिल थे।

