
JAMSHEDPUR।


जुगसलाई के गौरी शंकर रोड में अंसारी ज्वेलर्स के बगल में रहने वाले मौ. नौशाद के घर से एक्साइड कंपनी का एक बैट्री, लुमिनस कंपनी का 2 इनवर्टर तथा एक बड़ा स्टेबलाइजर की हुई चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिक अभियुक्त उस्मान अंसारी गरीब नवाज कॉलोनी निवासी और मो. नईम निवासी मोहल्ला भटवाड़ा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व वर्तमान में सोनू चक्कीवाला के मकान में किराएदार महतोपाड़ा रोड को गिरफ्तार किया है.
त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन
दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक्साइड कंपनी का एक बैट्री, लुमिनस कंपनी का एक इनवर्टर बरामद कर लिया है. दोनों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. उल्लेख है कि 5 मार्च की रात में मोहम्मद नौशाद, गौरी शंकर रोड निवासी अंसारी ज्वेलर्स के बगल के मो. नौशाद के घर में चोरी हुई थी. अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने उद्भेदन किया और चोरी के सामान बरामद किये.

