
जमशेदपुर।सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 26 फरवरी को प्रतिद्वंद्वी गुट के सियाल सिंह पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी रविदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविदास के साथी गोरांगो दास को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से 7.65 mm पिस्तौल और 7.65 mm के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस बात की जानकारी एसएसपी डॉ. तमिल वाणन ने दी.इसके साथ ही इस प्रकरण के 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस सबंध में एसएसपी डाॅ. तमिल वाणन ने बताया कि बीते 26 फरवरी को कुख्यात रविदास की ओर से प्रतिद्वंद्वी गुट के सियाल सिंह उर्फ सोनू सिंह पर गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले का जल्द उद्भेदन हो, इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए अभी तक 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है. मुख्य अभियुक्त रविदास फरार चल रहा था. उसी मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविदास को कमलपुर थाना अंतर्गत कटिंग बॉर्डर के पास से और गौरव दास को सरायकेला के कुचाई से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से पूछताछ में रविदास ने बताया कि सियाल सिंह के कारण उनके भतीजी की शादी टूट गई थी. इस कारण उन्होंने सियाल को जान से मारने के उद्देश्य से गोली चलवाई. उन्होंने कहा कि रवि पर भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.


