
JAMSHEDPUR

यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो सब के लिए लाभदायक होगा। झारखंड सरकार ने 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जो कि हर माइने मे आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है।
यह बजट रोजगार के अवसर पैदा करेगा। जैसे जमशेदपुर और गिरिडीह में डेयरी प्लांट लगाए जाएंगे और रांची में मिल्क प्रोडक्ट के प्लांट लगाए जाएंगे।
यह बजट राज्य के स्वास्थ्य आधारिक संरचना को मज़बूत करेगा। झारखंड वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
बिरसा ग्राम हरित योजना के तहत 26 हजार एकड़ में झारखंड वासियों के लिये फलदार पौधे लगाए जाएंगे। गरीबों के लिए आवास बनाई जाएंगी। राज्य के बुजुर्गों के समस्या के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।
इस बजट में हमारे राज्य के पर्यटन, खिलाडियों,ग्रामीणों, किसानों,मजदूरो एवं छात्रों एवं शहर वासियों के लिये कई सुविधाएं मौजूद है। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव जी और पूरे झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

