जमशेदपुर।
शहर में आत्महत्या रुकने का नाम नही ले रहा है। शहर के BISTUPUR थाना क्षेत्र के घातकीडीह के ए ब्लॉक रहने वाली एक महिला ने छठ्ठे तल्ले से कुद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान घातकीडीह के ए ब्लॉक के मकान नबंर 62 की फर्स्ट फ्लोर की रहने वाले मोहम्मद शमशेर आलम की पत्नी उजमा खातून के रुप मे की गई है। वही पुलिस ने मृतका का शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के पति मोहम्मद शमशेर ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। इस बीमारी से वह काफी तनावग्रस्त थी।बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली ।
पत्नी के गिरने की सुचना पर वे और आसपास लोग वहां पर पहुंचे। लेकिन सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।



