
जमशेदपुर में रतन टाटा ने नवल टाटा हॉकी अकैडमी के एकेडमिक बिल्डिंग का उद्घाटन कियासंस्थापक दिवस के मौके पर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जमशेदपुर पहुंचे
जहां उन्होंने जमशेदपुर में टेल्को स्थित नवल टाटा हॉकी अकैडमी के एकेडमिक बिल्डिंग का उद्घाटन किया. यह बिल्डिंग लगभग 45000 स्क्वायर फीट में बनी है. जिसमें एक बार में 52 पुरुष कैडेट रह सकेंगे. यह बिल्डिंग जिम, क्लास रूम, लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है जिसे एक बार में 50 से 60 कैडेट उपयोग कर सकेंगे.
इस नए बिल्डिंग में डाइनिंग फैसिलिटी के साथ-साथ रहने की भी बेहतरीन सुविधा दी गई है. लगभग 9 ऐसे कमरे हैं जिसमें 3 लोग रह सकते हैं और 13 ऐसे कमरे हैं जिसमें 2 लोग रह सकते हैं, जो लगभग 55 लोगों के लिए अनुकूल है. पहले तल्ले पर लगभग 9 कोच रह सकते हैं. बिल्डिंग के पश्चिम ओर पर गार्डन और सैंड पिट बनाया गया है जिसमे कैडेट अभ्यास भी कर सकेंगे.


