
JAMSHEDPUR – सोनारी क्षेत्रों में आदर्शनगर नौवा फेज में आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले चौथा रक्तदान
शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन आदर्श वेलफेयर सोसाइटी, रेड क्रास सोसाइटी एवं जमशेदपूर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें सोसाइटी के महिलाओं एवं पुरूष आदर्शनगर वासिओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। शिविर में रिंकु रंजन ने सबसे पहला रक्तदान किए। भाजपा सोनारी मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अनिर्वान राय ने भी अपने स्व-इच्छा से रक्तदान किए। इस शिविर में करीब 50 युनिट खून की संग्रह हुआ। कमिटी के श्री आनंद कुमार ने कहा “ऐसे शिविर का आयोजन पिछले चार वार से किया जा रहा है। सोसाइटी के रहने वाले किसी भी जरूरतमंद लोगों को जरूरत पर सोसाइटी के द्वारा रक्त दिलाया जाता है। ” इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए धनन्जय दे, ओम प्रकाश सिंह, सुरजीत राय, अर्नब,आनंद, अनिर्वान राय, सुधीर, संजय केसरी, महिला कार्यकर्ता में निशी नायर, गार्गी घोष, मीना भौमिक, झूमा दे, गीता दत्ता ।



