
JAMSHEDPUR

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और उर्जव्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दलमा अंतर्गत कलिकापुर गाँव में रविवार को निःशुल्क एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 80 बुजुर्गों एवं महिलाओं के नेत्र जाँच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान नेत्र जाँच कराने पहुंचें जरूरतमंदों के ईलाज का समुचित प्रबंध भी आयोजक संस्थाओं के द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। उन्होंने विधिवत फ़ीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा की अगर हम सब अपनी अपनी जिम्मेदारी का पालन ठीक से करें तो समाज के विकास में तेजी आएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोला गुप्ता, शोभन सरकार, समेत रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं उर्ज्वय फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहें।

