
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में होली एवं गणगौर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गयी। 27 मार्च शानिवार संध्या 4 बजे साकची आमबगान मैदान में डांडा रोपण और 28 मार्च रविवार संघ्या 7 बजे होलिकादहन का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। बैठक सोमवार को सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजकुमार चंदुका, संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, अभिषेक अग्रवाल गोलडी, सांवरमल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रमेशचंद्र मूनका, भोलानाथ चैधरी, गिरधारी मोदी, नरेश अग्रवाल, सन्नी संघी, बजरंग अग्रवाल, बिनोद शाह, आकाश शाह, भरत अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नवनीत बंसल, निर्मल पटवारी, मधु मोदी, उषा चैधरी, मनीष बंसल, महेंद्र काउंटिया, राजकुमार मवंड़िया, दिनेश काउंटिया आदि उपस्थित थे। अंत में महासचिव सुरेश कुमार काँवटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



