
JAMSHEDPUR


अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को बहरागोड़ा में झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़ंगी ने 44 हजार का समर्पण निधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहरागोड़ा के श्री मनोज गिरि, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री चण्डीचरण साव, पिकलु घोष समेत अन्य आदि की उपस्थिति में दिया। इससे पूर्व उनके पुत्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु अपने स्तर से 11000 रुपये का निधि समर्पित कर चुके हैं। षाड़ंगी परिवार की ओर से मंदिर निर्माण हेतु अबतक कुल 55 हज़ार रुपये की निधि दी जा चुकी है। शनिवार को निधि समर्पित करने के क्रम में राज्य के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि प्रभु की सेवा का सौभाग्यशाली अवसर युगों के बाद मिलता है। कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी का मंदिर आस्था का महाकेन्द्र होगा। संघ परिवार के सानिध्य में चल रहे निधि समर्पण अभियान का उद्देश्य चंदा एकत्रित करना नहीं बल्कि जनभावनाओं और हिंदू आस्था को संग्रहित करना है। इससे अधिकाधिक लोग भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर से तथा मंदिर भक्तों से सीधा जुड़ सकेंगे। इससे, वे गर्व से कह सकें कि यह मंदिर हमारा है। विदित हो कि शनिवार को निधि समर्पण अभियान का समापन हुआ।

