
JAMSHEDPUR


किसानों के हक़ के लिए लड़ने वाले आंदोलनकारियों ने संत रविदास की जयंती और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत को याद करते हुए मजदूर किसान एकता दिवस मनाया।
शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में किसान मजदूर एकजुटता मंच के तत्वधान में खालसा क्लब टिनप्लेट में दोनो महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर दिल्ली किसान आंदोलन से लौटे आंदोलनकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
भगवान सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा कि संत रविदास की जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की शहादत समाज को एक नई दिशा और चेतना दी है, इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलना बहुत कठिन है लेकिन के पदचिन्हों पर चलने से ही समाज सुधार हो सकता है।
मंच का संचालन सुमित रॉय ने जबकि मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, हरविंदर सिंह मंटु, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, दलबीर सिंह दल्ली, गुरशरण सिंह मुख्य रूप से श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

