
JAMSHEDPUR।

शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत
को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी मासिक रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल , श्री राम स्वीट्स एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 70 यूनिट रक्तदान हुआ . टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष श्रीमान संजीव चौधरी उर्फ चुन्नू चौधरी , सरोज सिंह असिस्टेंट सेक्रेटरी को आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ़ टीम ग्लोबल की ओर से ऋषि ओझा ने परंपरा के अनुसार टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को रुद्राक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया गया, जिन लोगों ने रक्तदान किया उन लोगों के बीच भी आनंद मार्ग द्वारा पौधा वितरित किया गया एवं 300 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में रक्त दान किए उन् रक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवव्रत ,समीर सरकार , सुनील आनंद , ,सुधीर सिंह ,ज्ञान प्रसाद, ,राकेश कुमार, , तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा *

