जमशेदपुर/रांची। एमएसएमई क्षेत्र में भारत के प्रमुख लैंडर आय फाइनेंस ने जपला, गढ़वा, डाल्टनगंज, गिरिडीह और कोडरमा में 5 नई शाखाएं खोलकर झारखंड में अपने फुटप्रिंट का विस्तार किया है। इसके साथ तेजी से बढ़ती फाइनेंस कंपनी की अब राज्य भर में 11 शाखाएं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक अखिल भारतीय स्तर पर इसकी 211 शाखाएं होंगी। इस संबंध में फाइनेंस के एमडी संजय शर्मा ने कहा कि भारत के एमएसएमई निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हालांकि, उन्हें क्रेडिट की निरंतर आमद की आवश्यकता होती है और जब बात फाइनेंशियल सर्विसेस की आती है तो दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उन्हंे पर्याप्त मदद नहीं मिल पाती। हम 2019 से झारखंड में जमीनी स्तर के कारोबारों की क्रेडिट जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। नए शहरों के मौजूदा विस्तार के साथ हम बड़ी संख्या में ऑर्गेनाइज्ड लोन देंगे और यह हमें राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन के हमारे लक्ष्य के करीब लाएगा।
भारत में माइक्रो और स्मॉल-स्केल एंटरप्राइज फाइनेंसिंग को बदलने के उद्देश्य के साथ स्थापित आय फाइनेंस भारत में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है। एमएसएमई के लिए लॉकडाउन के बाद हाल ही में फिर से शुरू किए गए लोन डिस्बर्समेंट के बाद कंपनी ने सफलतापूर्वक भारत के संपन्न एमएसएमई के साथ मजबूत संबंध बना लिया है। यह भारत के एमएसएमई की व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप कस्टमाइज्ड और इनोवेटिव फाइनेंशियल प्रोडक्ट व सेवाएं प्रदान करती है।



