
JAMSHEDPUR


ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में आज फ़ेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन से परिसदन में मिलकर एक माँग पत्र सौंपा जिसमें उन्हें जानकारी देते हुए बताया की सिख पुरुष पगड़ी धारण करते हैं और यातायात अधिनियम में उन्हें हेलमेट पहनने से छूट मिली हुई है।यदि वे दो पहिया वाहन चला रहे हैं अथवा वे दो पहिया वाहन के सीट में पीछे बैठते हैं तब भी उन्हें हेलमेट धारण से छूट रहती है।
सिख पुरुषों की तरह धार्मिक रूप से परिपूर्ण महिलाएं जो पांच ककार धारण किए हुए रहती है। वे सर पर छोटी पगड़ी अर्थात (केसकी) धारण किए हुए रहती हैं और ऊपर से ओढनी लेती हैं। उनके लिए संभव नहीं होता कि वे केसकी के ऊपर हेलमेट धारण कर सकें।
भारत का संविधान ने धर्म को लेकर कुछ प्रावधान किए हैं और उस प्रावधानों के तहत उस वर्ग विशेष को स्वतंत्रता की गारंटी सरकार की ओर से दी जाती है।
ऐसे में हमारी संस्था उम्मीद करती है कि सरकार अल्पसंख्यक सिख महिलाएं (केश्की धारण युक्त) को हेलमेट से मुक्त रहने का आदेश यातायात पुलिस को देने की कृपा करेगी और इसे अधिसूचित कर माननीय उच्च न्यायालय को भी जानकारी दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल को परिवहन मंत्री ने आश्वस्त किया कि कानूनी प्रावधान के तहत न्यायोचित कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दे दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मोहित विग इंदर सिंह इंदर बलजीत सिंह संसोआ हरप्रीत सिंह रिखराज सरबजीत सिंह इंदरपाल सिंह भाटिया शामिल थे ।

