
जमशेदपुर। जिला मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की एक आमसभा में सर्वसम्मति से महावीर प्रसाद मोदी को अध्यक्ष एवं सुरेश कांवटिया को सचिव बनाया गया। नयी कमिटी 26 फरवरी शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेगी। साकची अग्रसेन भवन मे आयोजित हुई आमसभा की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया ने की। उन्होंने स्वागत भाषण में चुनाव पर चर्चा करते हुए आपसी सहमति बनाये रखने का अनुरोध किया। साथ ही आमसभा में मौजूद विजय आनन्द मूनका और राजीव अग्रवाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। मौके पर अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रामकृष्ण चैधरी, कमल अग्रवाल समेत समाज के कई वरिष्ठ लोगों ने निर्विरोध चुनाव कराने पर जोर देते हुए कहा कि समाज के सदस्यों के बीच भाईचारा और एकता होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता हैं जब समाज को आगे बढ़ाने की विचारधारा के साथ समाज के सभी लोगों को मिलाकर एक सूत्र में पिरोकर आगे बढे़। आमसभा में गणमान्य लोगों के विचार के बाद सर्वसम्मति की सहमति बनाकर समाज ने एक अच्छा संदेश दिया। मौके पर ही चुनाव पदाधिकारी विजय आनन्द मूनका ने महावीर प्रसाद मोदी को निर्वाचित शाखा अध्यक्ष घोषित किया। निर्वाचित घोषित होने के बाद आमसभा में ही मोदी ने सुरेश कांवटिया को सचिव बनाने की घोषणा की। (मालूम हो कि मारवाड़ी सम्मेलन संस्था में केवल अध्यक्ष का ही चुनाव होता हैं या फिर सर्वसम्मति से घोषणा होती हैं, अन्य लोगों को अपनी टीम में अध्यक्ष शामिल करते हैं।) आमसभा में प्रमुख रूप से बजरंग लाल अग्रवाल, नरेश कांवटिया, सांवरमल अग्रवाल, उमेश कांवटिया, अशोक चैधरी, सुभाष शाह, दिनेश अग्रवाल मुन्ना, बाबूलाल गर्ग, ओमप्रकाश संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, छेदीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश झाझरिया, नरेश संघी, ओमप्रकाश मूनका, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, भोला चैधरी, अमित मोदी, सुनील देबूका, महेन्द्र कांवटिया, मुरारी अग्रवाल आदि मौजूद थे।



