
JAMSHEDPUR।


जिले के उप विकास आयुक्त परमेश्वर की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अंतर्गत TSP में 96.61 तथा SCP अंतर्गत 66.39 प्रतिशत उपलब्धि है, शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 63.51 प्रतिशत उपलब्धि है। इसमे पिछड़ रहे प्रखंड बहरागोड़ा, पटमदा, चाकुलिया, पोटका को लक्ष्य की प्राप्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। द्वितीय एवं तृतीय किस्तों पेंडिंग लिस्ट को समाप्त किए जाने का निर्देश दिया गया। सुकन्या योजना का ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित किया जाना है।
मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना अंतर्गत NSC वितरण कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि सभी सेविका सहायिकाओ का कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायें। तथा विहित प्रपत्र में टीकाकरण का प्रतिवेदन दिनांक-16.02.21 तक उपलब्ध कराए जाने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर उपस्थित रहीं व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

