
जमशेदपुर 14फरवरी 2021
वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय भारत सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हाथ धोलाकर सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क पहनाकर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोनारी कबीर मंदिर के पास, गदरा आनंद मार्ग जागृति, सिनि आनंद मार्ग एवं कांड्रा आनंद मार्ग जागृति में किया गया था सभी कैंपों का मिलाकर लगभग 600 लोगों की आंखों की जांच हुई थी सभी भाग लेने वाले लोगों के बीच अपने पसंद से लोगों ने पौधा आनंद मार्ग की ओर से पौधा भी ग्रहण किया जिसमें लगभग 100 से भी ज्यादा मोतियाबिंद के रोगी चयनित हुए जिनका आज सफल ऑपरेशन हो पाया एवं लेंस लगाकर चश्मा पहनाया गया ,ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया में किया गया एवं लेंस लगाया गया



