
जमशेदपुर। दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों ने देश के लिए सर्वोच बलिदान दिया था। रविवार को इस आतंकी हमले के दो साल हो गए। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर े गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में स्थापित शहीद स्मारक स्थल पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सुबोध सरदार, बंटी सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, मुकेश यादव, नंदलाल प्रसाद, अमित मुर्मू, कृष्णा पतार, जफर अहमद, सोनू सिंह एवं सीताराम भगत आदि मौजूद थे।



