
स्व. सीए दिनेश चैधरी कि याद में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए संस्थान) जमशेदपुर शाखा द्धारा शनिवार को पूर्व अध्यक्ष स्व. सीए दिनेश चैधरी कि याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, उलियान कदमा में किया गया। इसमें सीए संस्थान एवं इनकम टैक्स विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें दोनों तरफ की कुल चार टीम ने हिस्सा लिया। टेनिस बाॅल सेे 10-10 ओवर का मैच खेला गया। पहले दो मैच सीए एसोसिएशन की टीम रेड एवं येल्लो ने जीता। फाइनल मैच आयकर विभाग जमशेदपुर ने 7 विकेटों से जीता। विजेता टीम की ओर से कप्तान प्रवीण कुमार चैहान और उपविजेता टीम की ओर से कप्तान सुगम सरायवाला एवं संजय गोयल ने टॉफी ग्रहण किया। स्वर्गीय दिनेश चैधरी की पत्नी ने पुरस्कार वितरण किया। इसमे अजय मेहता, सीए सुगम सरायवाला तथा श्रीनिवास को मैन ऑफ द मैच तथा सीए विकास गोयल को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरूस्कार मिला। इसे सफल बनाने में इनकम टैक्स के एडिशनल कमिश्नर संजय मल्लिक, ज्वाइंट कमिश्नर नर्सिंग खालको, शाखा अधक्ष्य सीए संजय गोयल, सेक्रेटरी सीए सुगम सरायवाला, सीए विकास अग्रवाल, सीए पंकज शांगरी, सीए बिनोद सरायवाला, सीए रमाकांत गुप्ता, सीए अनिल अग्रवाल, सीए मनीष केडिया आदि का योगदान रहा।



