
जमशेदपुर : श्री श्री शीतला काली दुर्गा हनुमान मंदिर समिति कितादिह ग्वालापट्टी की ओर से 10 दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत शुक्रवार को प्रातः कलश यात्रा से हुई। जिसमें बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी से 109 महिलाएं कलश में जल भरकर मंदिर परिसर पहुंची। जहां उज्जैन (मध्य प्रदेश) से आए श्री जगन नारायण शास्त्री द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही अपराहन 2:00 बजे से शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री शास्त्री जी के द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या मैं स्थानीय महिलाएं एवं आम लोग शामिल होकर कथा का श्रवण किया। मंदिर के पुजारी सह व्यवस्थापक दीप नारायण पांडे ने बताया कि प्रतिदिन अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन 21 फरवरी को हवन के उपरांत होगा। उन्होंने जनमानस से कथा श्रवण हेतु आने की अपील की। इससे पहले कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बागबेड़ा कॉलोनी रोड होते हुए थाना चौक पहुंची। जहां से बड़ौदा घाट गई। कलश यात्रा में कथावाचक जग नारायण शास्त्री के अलावे विनय मिश्र मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल, कमेटी के सुरेंद्र कुमार, टुनटुन सिंह, केके सिंह, मोहन सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल हुए।

