
जमशेदपुर – समाजिक सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल समाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत के नेतृत्व में जमशेदपुर अंचलाधिकारी से मिला तथा उन्हें मांग पत्र सौंपा। जिसमें सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की उनसे मांग की। उनसे कहा गया कि बाड़ीगोड़ा निवासी मोटाय तिऊ के द्वारा सार्वजनिक रास्ता को घेर कर रखा है। इस संबंध में एसडीओ धालभूम के द्वारा (पत्रांक संख्या 75 /बी पी एल ई) अंचलाधिकारी जमशेदपुर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कहा गया था, एक साल हो जाने के बाद भी अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया। सामाजिक सेवा संघ ने इस सम्बन्ध में एसडीओ जमशेदपुर से बात की गई। जिसमें उन्होंने अंचल अधिकारी जमशेदपुर को आवश्यक प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया है।
दूसरी ओर जिलाधिकारी ने इस मामले ने कहा कि जल्द ही दंडाधिकारी की व्यवस्था के लिए अनुमंडल अधिकारी पत्र भेजेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राजेश सामंत, सोपन करूवा, मोहन भगत, भूपति सरदार, निमरोध तोपनो,सोनू श्रीवास्तव किसनो हेंब्रम,लीली हेंब्रम आदि शामिल थे।

