
जमशेदपुर।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सह झारखंड भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता ,पथ निर्माण विभाग को परसुडीह एवं गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली सभी प्रमुख सड़कों के पुनः निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि आसनबनी से खासमहाल तक पथ एवं पुलिया का निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था.लेकिन पेयजल विभाग द्वारा जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य होने के कारण यह कार्य गोविंदपुर होल्ट तक ही हो पाया है।
विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा सड़कों की खुदाई करने के पश्चात विगत दो वर्षों से मरम्मत नही की गई, जिसके कारण पूरे परसुडीह, गोविंदपुर एवं आसपास के निवासी इन जानलेवा हो चुकी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। ज्ञापन में कार्यपालक अभियंता से इन सड़कों के अविलंब मरम्मत की मांग की गई।इस मौके पर भाजपा नेता
पंकज सिन्हा,गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, महामंत्री देवेन्द्र कुमार सिंह,महामंत्री सतीश सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, सुजीत अम्बष्ठ, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र गुप्ता, निमाई दास, अवधेश कुमार साव, राजु प्रसाद, विनय सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

