
JAMSHEDPUR


बहरागोड़ा के मैदा पंचायत अंतर्गत मैदा ग्राम में नाम्या फाऊंडेशन के सौजन्य से बुजुर्गों व जरूरतमंद के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए टीम कुणाल, के सदस्यो ने बताया कि नम्या फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराये गये कंबल गरीबों को जाड़े में संबल प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित उपमुखिया जगदीश राय एवं पूर्णेंदु पात्र ने आयोजकों की सराहना की और जन सेवा के कार्यों में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुमंतो होता, मानस गिरी, सत्यव्रत पंडा, विकास सिंह मुंडा, शम्भू राणा, निरापद मुंडा, ग्राम प्रधान धीरेन नायक, सुधाकर शीट, मनमथो शीट, शत्रुघ्न मंडल, तरुण राणा, भोलाराम मोहपत्र, सुरा शीट, कृष्णा माइती, लिटू पति, बापी दास।

