
जमशेदपुर – तीनप्लेट कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं की लड़ाई झारखंड मजदूर यूनियन एवं सामाजिक सेवा संघ ने संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कंपनी के अस्थाई मजदूरों के साथ यूनियन की एक बैठक केवल कंपनी ग्राउंड में हुई। जिसमें ठेका कंपनी एबी कंस्ट्रक्शन में कार्यरत मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर मजदूरों का हक नहीं देने एवं परेशान करने का आरोप लगाया। सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत ने बताया कि मजदूरों ने एबी कंस्ट्रक्शन कंपनी के रवि श्रीवास्तव पर पीएफ एवं ईएसआई का पैसा समय पर जमा नहीं करने, 35 वर्षों तक ठेका कंपनी में सेवा देने वालों को जबरन काम से बैठा जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर जल्द ही ठेका कंपनी प्रबंधन से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। वार्ता में अगर मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो यूनियन उप श्रम आयुक्त एवं उचित फोरम में मामले को ले जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन का भी रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से समाजिक सेवा संघ के संयोजक मजदूर नेता राजेश सामन्त, झारखंड मजदूर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सोपोन करूवा,जिला उपाध्यक्ष भूपति सरदार, किशोर मुखी,सोनू श्रीवास्तव, किशनो हेम्ब्रम, छोटे सरदार,विवेक गुप्ता,लिली हेम्ब्रम, सूरज प्रमाणिक, जय राम मुखी आदि उपस्थित थे।

