
जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में पिछले तीन साल में बिजली की स्थिति में काफी सुधार होने पर मानगो युवा कांग्रेस कमेटी द्धारा रविवार की शाम को एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधुत विभाग के जेई सुरेश प्रसाद चैधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेहान हसन ने किया। मौके पर बतौर अतिथि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसी हैदर ने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में बिजली की जर्जर स्थिति में सुधार करने के लिए बड़ी तेजी के साथ सुरेश प्रसाद चैधरी ने काम किया जिसका रिजलट आज दिख रहा हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड विद्युत बोर्ड किसी ठेकेदार को काम नहीं देकर खुद करें और बंद ट्रांसफार्मर चालू हो जाएंगे तो लोड में और ज्यादा सुधार होता दिखाई देगा। इस अवसर पर सुरेश प्रसाद चैधरी ने कहा कि बिजली की समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। जनता को शिकायत का मौका नहीं ंदेंगें। इस मौके पर दर्जनों युवा कांग्रेसं कार्यकर्ता तथा बागान बहरा मैदान पंजाबी मोहल्ला के लोग मौजूद थे।



