
JAMEHEDPUR।


किसान आंदोलन को शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से जमशेदपुर से दिल्ली पहुंचे 105 आंदोलनकारियों के दल ने सिंघु बॉर्डर पर डेरा डाला। शनिवार को जमशेदपुर दल के नेतृत्वकर्ता भगवान सिंह ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष व अकाली दल के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा से मिले।
शनिवार को देर शाम को गुरद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू व मानगो गुरुद्वारा कमिटी के अन्य सदस्य सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली गुरुद्वारा द्वारा लगाए गए कैम्प में मनजिंदर सिंह सिरसा से मुलाकात की।
इस बाबत जानकारी देते हुए भगवान सिंह ने बताया कि केवल किसान मुद्दों पर ही नही बल्कि अन्य मुद्दों पर गहरी मंत्रणा हुयी। गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर सिरसा ने काफी गंभीरता से उनकी बात सुनी और झारखण्ड में गुरुद्वारा व सिखों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
भगवान सिंह ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि जमशेदपुर के किसान आंदोलन समर्थक पूरी मुस्तैदी से सिंघु बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और न्याय मिलने तक यही रहेंगे। जमशेदपुर दल में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू, किसान एकजुटता मंच के सुमित रॉय, झामुमो के जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, बाबू नाग, हरजिंदर सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, प्रभजोत सिंह, परम सिंह सरली, रविजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, रोहितदीप सिंह, विष्णु गिरी व गीता सुंडी आंदोलन में शामिल होने के साथ-साथ वहां लंगर की सेवा और साफ- सफाई में भी हाथ बटां रहे हैं।

