
जमशेदपुर। 29 वर्षों बाद दो समाजसेवी मिले तो एक-दूसरे को देखकर आंखों से आंसू छलक पड़े। रविवार को दोपहर में झाड़ग्राम निवासी कमल केड़िया सपत्नी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार से मिलने पहुॅचे। झाड़ग्राम में कमल बाबू के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी रविवार को साकची स्थित मनोहर चाट दुकान पहुॅचे और पप्पू से मिले तो थोड़ी देर के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया। पप्पू सरदार ने कमल एवं उनकी पत्नी का शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जमशेदपुर में आपका स्वागत है लिखा हुआ केक काटा गया। मौके पर कमल ने बताया कि 29 वर्षों बाद सोशाल मीडिया के माध्यम से पप्पू का संपर्क नंबर और उसके द्धारा किये जा रहे सामाजिक कार्य की जानकारी मिली तो मिलने का मन किया तो चले आये। उन्होंने बताया कि 35 साल पहले बहन की शादी में काम करने के लिए पप्पू सरदार उनके घर झाड़ग्राम गया था। काम करने के दौरान ही पप्पू ने अपने व्यवहार से पूरा परिवार एवं रिश्तेदारों के मन और दिल में अपनी जगह बना ली। छह साल तक झाड़ग्राम और चाकुलिया शादी में काम करने के लिए पप्पू आते रहा और मिलते रहा। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि पप्पू सरदार की तरककी से वे काफी खुश हैं। पप्पू सरदार ने भी पुराने दिनों को याद कर केड़िया परिवार की काफी प्रशंसा की।


