
जमशेदपुर। सिदगोड़ा मुखी समाज बस्ती में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्धारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 से 80 वर्ष आयु तक के लोगों ने भाग लिया। इस शिविर के माध्यम से ‘नो योर नंबर्स कैंप‘ और ‘एक चम्मच कम, चार कदम आगे‘ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। शिविर में मधुमेह और रक्त शर्करा जैसे रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों की ऊंचाई, वजन, रक्त शर्करा और रक्तचाप का मापन भी किया गया। ‘एक चम्मच कम, चार कदम आगे‘ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य जीवनशैली और खान-पान में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव से स्वास्थ्य कैसे रहा जा सकता हैं के बारे में बताया गया। इससे उच्च रक्तचाप और मधुमेह होने की संभावना कम हो सकती है। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में बाद में गंभीर चिकित्सा परिणाम मिल सकते हैं। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से डॉ. के एम गांधी, डॉ. अमित मुखर्जी, रोटेरियन गुरप्रीत कौर भाटिया, रोटेरियन रमा खन्ना, क्लब अध्यक्ष अंजनी निधि और क्लब सचिव अल्पना शुक्ला समेत रोटरी क्लब के सदस्यों का योगदान रहा। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन किया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच फेस मास्क भी वितरित किए गए।

मुखी समाज के 75 लोगों ने कराया नेत्र जांच
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्धारा पूर्णिमा नेत्रालय के साथ मिलकर, सिदगोड़ा मुखी समाज बस्ती में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 लोगों की नेत्र जांच की गयी। जिसमें 10 मोतियाबिंद रोगी मिले। मोतियाबिंद पाये गये रोगियों का बुधवार 10 फरवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन होगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए सभी रोगियों की पूरी तरह से ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर का मेडिकल टीम द्वारा जांच की गयी। मेडिकल टीम द्धारा शिविर में आने वाले लोगों को नेत्र स्वास्थ्य रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने और सुधार करने की जानकारी भी दी। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन किया गया। मालूम हो कि रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्धारा इसका आयोजन करने का उद्देश्य समाज के निवासियों के बीच नेत्र विकार, उनकी प्रारंभिक पहचान और आंखों की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना था। पूर्णिमा नेत्रालय की मोबाइल मेडिकल और ऑप्थेल्मिक टीम द्धारा प्रभावी ढंग से जांच करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित नेत्र परीक्षण उपकरण का प्रयोग किया गया।

