Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -राज्यपाल चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण
Breaking News

JAMSHEDPUR -राज्यपाल चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 31, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR।

राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुर्मू चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं । इस मौके पर माननीय राज्यपाल ने कार्यस्थल स्थल पर गो-सेवा किया तथा समस्त जनों को गो-सेवा के प्रति प्रेरित किया । माननीय राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड गौ सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु चाकुलिया में उनके प्रतिमा अनावरण करना मेरे लिए हर्ष का विषय है । उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जीवन आयु सीमित होती है परन्तु व्यक्तित्व की कोई जीवन आयु नहीं होती है अतः सच्चे कर्मों को सदैव याद रखा जाता है एवं उनके पदचिन्हों पर चल कर उन्हे सदैव जीवित रखा जाता है । माननीय राज्यपाल ने कहा कि स्व पुरुषोत्तम दास जी के जीवन के सिद्धांतों से मेरे जीवन को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इसलिए मैं चाहती हूं कि उनके प्रतिमा अनावरण के माध्यम से सभी लोगों का जीवन मार्गदर्शित हो सके तथा उनके पदचिन्हों पर चल स्वयं के जीवन एवं समाज को बेहतरीन स्वरूप दिया जा सके । यहां उपस्थित सभी लोग भाग्यशाली है क्योंकि इनके जीवन को आप सभी ने सामने से देखा एवं अनुभव किया है। माननीय राज्यपाल ने स्व. झुनझुनवाला के व्यक्तित्व व उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों पर अपने विचार रखे । उन्होंने कहा कि अनेक कुशलताओं से परिपूर्ण स्व. झुनझुनवाला ने चाकुलिया स्थित मॉडर्न हाई स्कूल की स्थापना की, साथ ही विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का प्रचार करने जैसे अन्य बहुत सारे महान समाज सेवा कार्य हेतु अपने जीवन को समर्पित किया। गौ सेवा के मार्ग में विशेष ख्याति प्राप्त की एवं अन्य लोगों को भी इस दिशा में उनके द्वारा मार्गदर्शन किया गया वहीं गौमूत्र से औषधि बना कर सैंकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी दिया । माननीय राज्यपाल ने कहा कि “गौ सेवा परम धर्म है ” अतः गौ सेवा करना स्वयं की माता के सेवा करने के तुल्य है तथा गौ सेवा के साथ साथ प्रकृति की सेवा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है । उन्होने कहा कि इंडस्ट्री लगाना उचित है लेकिन प्रकृति को संवारना एवं सहेजे रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है । साथ ही नदियों की निर्मलता बनी रहे इस संबंध में भी माननीय राज्यपाल ने अपने संवेदनशील विचार रखे, उन्होनें कहा की नदी को हम माता कहते हैं, आवश्यक है कि नदियों की पूजा के साथ साथ उनकी स्वच्छता का भी ध्यान रखें। नदियां बहुपयोगी होती हैं जिनसे हम पीने के साफ स्वच्छ पेयजल के साथ साथ अन्य आवश्यकताओं पर भी निर्भर रहते हैं।

माननीय राज्यपाल द्वारा स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की जीवनी पर एक पुस्तक का विमोचन किया गया । साथ ही कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । माननीय राज्यपाल के हाथों नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीओ घाटशिला, बीडीओ मुसाबनी एवं बीडीओ धालभूमगढ़ को प्रशस्ति पत्र मिला ।

माननीय राज्यपाल द्वारा मुख्य कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात ध्यान फाउंडेशन स्थित गोशाला का भ्रमण कर गोसेवा किया गया तथा समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रहे गोसेवकों की हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल आयुक्त श्री मनीष रंजन, डीआईजी राजीव रंजन, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. तमिल वणन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, एसडीओ घाटशिला जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ चाकुलिया/मुसाबनी/धालभूमगढ़/ व सीओ घाटशिला तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 17.5 प्रतिशत बोनस, न्यूनतम ₹24,436 और अधिकतम ₹57,660

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ZF CVCS कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम ₹44,820 और न्यूनतम ₹36,720

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.