
जमशेदपुर के आदिवासी फुटबॉल मैदान उलीडीह में माननीय मंत्री स्वाथ्य परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन श्री बन्ना गुप्ता द्वारा बच्चों को पोलियों खुराक खिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। माननीय मंत्री ने सभी से अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है।

मौके पर डब्लु एच ओ के बिहार और झारखंड के प्रमुख डॉ सुब्रमण्यम, एन आर एच एम के डायरेक्टर डॉ कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ आर एन झा, एसीएमओ डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा एवं कुष्ठ पदाधिकारी डॉ ए के लाल व अन्य मौजूद थे।

